Top NewsUttar Pradesh

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav के सौतेले भाई और भाजपा नेत्री Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। उनकी उम्र 38 वर्ष थी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही राजनीतिक गलियारों समेत समर्थकों में शोक का माहौल है। हालांकि परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे और लंबे समय से सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए हुए थे। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम नहीं रखा।उनकी पत्नी अपर्णा यादव फिलहाल भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

प्रतीक यादव ने ब्रिटेन स्थित University of Leeds से शिक्षा प्राप्त की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कारोबार और फिटनेस सेक्टर में अपनी अलग पहचान बनाई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH