City NewsRegional

दिल्ली में 14 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 14 साल की नाबालिग बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 32 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नरेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में एक लड़की के लापता होने के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 15 फरवरी को अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

19 फरवरी को झांसी से लौटे गांव सन्नोठ निवासी राहुल राय के पास उनकी दुकान से दुगर्ंध आने और वहां काम कर रहे एक मजदूर के लापता होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने दुकान की तलाशी ली और गाय के गोबर के बोरे के नीचे छिपी लापता लड़की का आंशिक रूप से क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस ने बताया, जिस स्थान से शव बरामद किया गया था, उसकी भी एक अपराध टीम ने जांच की और शव को बीजेआरएम अस्पताल जहांगीरपुरी के मुर्दाघर में स्थानांतरित कर दिया गया।।

इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों को तैनात किया। यादव ने कहा, “आखिरकार, एक गुप्त सूचना मिली और एक आरोपी को 20-21 फरवरी की दरम्यानी रात को सन्नोथ गांव के बाहरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।” उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पीड़िता को शराब पिलाई और कार्यस्थल पर बुलाया। इसके बाद दोनों ने उसके सतह रेप किया। बाद में भेद खुलने के डर से उसकी हत्या कर दी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH