NationalTop News

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: पायलट का आखिरी मैसेज आया सामने – “थ्रस्ट नहीं मिल रहा, प्लेन नहीं उठ रहा, नहीं बचेंगे”

नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे से ठीक पहले पायलट सुमित सभरवाल ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को जो आखिरी संदेश भेजा, वह अब सार्वजनिक हो गया है। महज 4-5 सेकंड के इस मैसेज में पायलट की बेबसी झलकती है। सुमित कहते हैं – “मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा, पावर कम हो रही है, प्लेन नहीं उठ रहा है, नहीं बचेंगे।”

यह संदेश उस भयावह क्षण की तस्वीर पेश करता है जब विमान में तकनीकी गड़बड़ी के चलते स्थिति बेकाबू हो गई थी। हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 34 लोग उस हॉस्टल बिल्डिंग के हैं जिस पर विमान गिरा। विमान में कुल 242 यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे।

खड़गे आज करेंगे अहमदाबाद का दौरा

इस हादसे के बाद शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अहमदाबाद पहुंचेंगे। वे घटनास्थल का दौरा करने के साथ-साथ मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और सिविल अस्पताल में भर्ती एकमात्र जीवित यात्री रमेश कुमार विश्वास से मुलाकात की।

उड्डयन मंत्रालय ने बनाई जांच कमेटी

वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। एक मल्टी-डिसिप्लीनरी कमेटी का गठन किया गया है, जो वर्तमान स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (SOPs) की समीक्षा करेगी। इसके साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाओं से कैसे बचा जाए, इस पर दिशा-निर्देश तैयार किए जाएंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH