नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ गई है। इस बीच नाटो के यूएस मिशन ने रूस को चेतावनी देते हुए तुरंत सैन्य कार्रवाई रोकने को कहा है। नाटो के यूएस मिशन ने कहा है कि रूस अपने सैनिकों को तुरंत यूक्रेन से वापस बुलाये वर्ना इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यूएस मिशन ने रूस को अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करने को कहा है।
इस बीच यूक्रेन राष्ट्रपति कार्यलाय के सलाहकार ने कहा कि रूस के साथ जंग में उसके 40 सैनिक मार गए हैं और कई दर्जन घायल हैं। न्यूज एजेंसी रायटर्स के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के 50 जवानों को मार गिराया है। साथ ही रूस के 5 फाइटर जेट और 2 हेलिकॉप्टर भी मार गिराए हैं।
रूस के हमले के बाद से यूक्रेन में पैदा हुए हालात पर यूक्रेन में भारत के दूतावास की ओर से वहां रह रहे नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि यूक्रेन की स्थिति काफी अनिश्चित है, इसलिए शांत रहें और जहां भी हैं सुरक्षित रहें।




