National

खुद की खिल्ली उड़ाए जाने पर बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 138 साल पुरानी पार्टी इस स्तर तक आ गई है

नई दिल्ली। संसद भवन में टीएमसी सांसद द्वारा खिल्ली उड़ाए जाने पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रतिक्रया दी है। उन्होंने रोष जताते हुए राज्यसभा में कहा, 138 साल पुरानी पार्टी इस स्तर तक आ गई है कि वह देश ऐसा कर दे, इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चुप्पी परेशान करने वाली है।

उपराष्ट्रपति ने आगे कहा, मेरी बात और मेरी पीड़ा को नहीं सुनना चाहते। आप कहते हैं कि 138 साल पुरानी पार्टी हैं, आपकी चुप्पी मेरे कानों गूंज रही है। खरगे जी चुप्पी मेरे कानों में गूंज रही है। सबको पता है कि क्या हो रहा है। आपको अंदाजा होना चाहिए अगर कोई व्यक्ति वीडियो बनाकर आनंद लेता है तो क्या आपके यह संस्कार है. क्या यहां तक स्तर आ गया है क्या?

जगदीप धनखड़ की बेइजत्ती करो मुझे चिंता नहीं है। भारत के उपराष्ट्रपति, किसान समाज की, मेरे वर्ग की बेइजत्ति मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं हवन में पूरी आहुती दे दूंगा। मेरी बेइजत्ति होती है तो मैं खून के घूंट पीता हूं लेकिन मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा कि मैं पद की गरिमा सुरक्षित नहीं रख पाया। पद और सदन की गरिमा रखना मेरा काम है. इतनी बड़ी घटना हो गई, पद की गरिमा गिर गई, मेरी जाति को अपमानिक किया, किसान समाज को अपमानित किया और आप चुप हैं. आपके अध्यक्ष चुप हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH