लखनऊ। पूरे प्रदेश में दीपावली के पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे है। इस शुभ मौके पर सीएम योगी ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही डीप्टी सीएंम केशव प्रसाद मौर्या समेत कई पक्ष-विपक्ष के नेताओं में भी लोगों को बधाई दी है।
सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
सीएम योगी ने भी गुरुवार को ट्वीटर अकांउट पर ट्विट करते हुए लिखा कि प्रकाश पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक घर सुख-शांति, समृद्धी और आरोग्यता के आलोक से आलोकित हो।प्रभु श्रीराम की कृपा से समस्त मानवों के चित्त सत्य की आभा से दीप्त हों। यह पर्व सम्पूर्ण सृष्टी के लिए मंगल व सुख का कारक बने।