International

पाकिस्तान में रिकार्ड 234 रु लीटर बिक रहा पेट्रोल, डीजल 263 के पार

नई दिल्ली। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड तोड़ रही है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने कहा कि सरकार सब्सिडी देने की हालत में नहीं है, इसीलिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। पेट्रोल की कीमतों में 24 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल अब तक की रिकॉर्ड कीमत (लगभग 234 रुपये) में बिक रहा है।

मंत्री ने बताया कि 16 जून से पेट्रोल की कीमत 233.89 रुपये प्रति लीटर, डीजल 263.31 रुपये, मिट्टी का तेल 211.43 रुपये और हल्के डीजल तेल की कीमत 207.47 रुपये होगी. प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत में, मिफ्ता ने पिछली इमरान सरकार की नीतियों की आलोचना की। उनके अनुसार, “पिछली सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को खराब कर दिया।

मिफ्ताह ने कहा, “इमरान खान ने सब्सिडी देकर जानबूझकर पेट्रोल की कीमतें कम कीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार उन फैसलों का खामियाजा भुगत रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पाकिस्तान को हर लीटर पर पेट्रोल पर 24.03 रुपये, डीजल पर 59.16 रुपये, मिट्टी के तेल पर 39.49 रुपये और हल्के डीजल तेल पर 39.16 रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मई में यह घाटा 120 बिलियन से अधिक हो गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH