लखनऊ। यूपी में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को श्रीनगर में विरोध प्रदरहन किया। श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड स्थित पार्टी मुख्यालय से कांग्रेस नेताओं और कार्यकतार्ओं का विरोध शुरू हो गया और बाद में जब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए हस्तक्षेप किया तो वे सड़क पर उतर आए।
प्रदर्शनकारियों ने प्रियंका की गिरफ्तारी के खिलाफ नारेबाजी की और योगी सरकार से इस्तीफे की मांग की। पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए मीर ने कहा कि प्रियंका के खिलाफ पुलिस की सख्ती निंदनीय है और यह राज्य में अराजकता को दशार्ता है।
मीर ने कहा कि प्रियंका जी किसानों के साथ सहानुभूति रखना चाहती थीं और अकेली थीं। उनकी गिरफ्तारी निंदनीय है। प्रियंका वर्तमान में पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी हैं। मीर ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर यह संदेश देने के लिए एकत्र हुए है, कि वे सभी देश के किसानों के साथ हैं।