Regional

उज्जैन में यादगार बना रक्षाबंधन महोत्सव, वैभव मोहन यादव ने बहनों से बंधवाई राखी, भेंट किए उपहार

उज्जैन। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुमन गार्डन में भव्य रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन भाजपा कोषाध्यक्ष प्रकाश यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में हजारों बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और भाई-बहन के पवित्र प्रेम एवं स्नेह का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुपुत्र एवं जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष वैभव मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। वैभव मोहन यादव ने बहनों से राखियां बंधवाईं और रक्षाबंधन महोत्सव के अवसर पर बहनों को उपहार भेंट कर उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सुमन गार्डन में हजारों बहनों की मौजूदगी से पूरा परिसर उत्सवमय नजर आया। बहनों ने राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, भाईचारे और भारतीय संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, उपाध्यक्ष मुकेश यादव, भाजपा महामंत्री आनंद सिंह खींची, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष परेश कुलकर्णी, महाकाल दर्शन प्रभारी पंकज मिश्रा, राजाभाऊ मंडल अध्यक्ष मुकेश पोरवाल, मानपुरा सरपंच मनोज सिंह तंवर, भाजपा कार्यकर्ता बादल सिंह, पार्षद बाबूलाल बघेला सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रकाश यादव के नेतृत्व में आयोजित यह भव्य रक्षाबंधन महोत्सव हजारों बहनों की सहभागिता और वैभव मोहन यादव द्वारा उपहार भेंट किए जाने के कारण यादगार बन गया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH