चंडीगढ़। बाबा राम रहीम को खालिस्तानियों से खतरा बताते हुए हरियाणा सरकार ने उन्हें Z +सिक्योरिटी देकर उनकी सुरक्षा में इज़ाफ़ा किया है। इन दिनों राम रहीम पंजाब चुनाव से पहले 21 दिन की फरलो पर बाहर हैं। इस मामले को लेकर विपक्ष ने हरियाणा सरकार पर कई सवाल खड़े किए थे। विपक्ष का कहना था कि चुनाव से ठीक पहले राम रहीम का फरलो पर जेल से बाहर आना और वहीं दूसरी तरफ विधान सभा चुनाव कहीं ये कोई सियासी दांव तो नहीं? वहीं मुख्यमंत्री खट्टर ने साफ़ किया हैं कि राम रहीम को मिली ज़मानत से पंजाब में चुनाव का कोई लेना देना नहीं हैं।
सूत्रों से पता चला हैं कि राम रहीम अभी भी हरियाणा के रोहतक जिला स्थित सुनरिया जेल में बंद हैं। पिछले साल भी रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए ,सुबह से शाम तक कि आपातकालीन पैरोल कि दी गयी थी।
आपको बता दे कि शर्तो के साथ ही रहीम को फरलो दी गयी थी। इसमें रहीम के डेरे पर उनके भक्त का तांता नहीं लग सकता हैं और नहीं उन्हें जनसभा करने की अनुमति दी गयी हैं। इसके साथ ही साथ उन्हें कहीं बाहर जाने पर भी अनुमति लेनी हो। बता दें कि भारत में सबसे बड़ी Z +सिक्योरिटी मानी जाती हैं। ये सिक्योरिटी बहुत VVIP लोगों को ज़रूरत पड़ने पर दी जाती हैं।




