नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच के दौरान लौहार कलंदर्स के तेज गेंदबाज हैरिस राउफ ने विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ी को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल मैच के दौरान कामरान ने हैरिस राउफ की गेंद पर एक कैच टपकाया था, जिसका गुस्सा उन्होंने मोहम्मद हैरिस को आउट करने के बाद निकाला। मोहम्मद हैरिस छह रन बनाकर राउफ की गेंद पर फवाद अहमद को कैच थमाकर आउट हुए थे। कामरान ने पेशावर जल्मी के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्ला जजई का कैच टपकाया था, जो 16 गेंद पर 20 रन बनाकर मोहम्मद हफीज का शिकार बाद में बने।
पाकिस्तान सुपर लीग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हैरिस के विकेट का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से राउफ ने कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के सामने ही साथी खिलाड़ी को थप्पड़ जड़ दिया।




