BusinessGadgetsScience & Tech.

रियलमी का पहला टैबलेट Realme Pad भारत में होने जा रहा है लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेसन

रियलमी के पहले टैबलेट Realme Pad की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Realme Pad को भारतीय बाजार में 9 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे एक वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी इंडिया ने अपने टैब की एक टीजर इमेज भी रिलीज किया है जिससे Realme Pad की डिजाइन के बारे में जानकारी मिल रही है। टीजर इमेज के मुताबिक Realme Pad की डिजाइन एपल के iPad Pro जैसी होगी। रियलमी ने कुछ फीचर्स भी बताएं हैं।

Realme Pad महज 6.9mm पतला होगा। इसके किनारे राउंड होंगे और इसमें 3.5mm का एक हेडफोन जैक मिलेगा। इससे पहले एक लीक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि Realme Pad की बॉडी एल्यूमीनियम की होगी और इसे गोल्ड और ग्रे कलर में पेश किया जाएगा।

Realme Pad में 10.4 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और एक स्टाइलश पेन भी मिलेगा। कैमरे को लेकर कहा जा रहा है कि Realme Pad में सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जो कि 8 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट में भी 8 मेगापिक्सल का ही कैमरा मिलेगा। कैमरे का फिल्ड ऑफ व्यू 65.3 डिग्री होगा।

बताते चलें कि 9 सितंबर को भारत में रियलमी 8 सीरीज के दो नए फोन Realme 8i, Realme 8s 5G की भी लॉन्चिंग होने वाली है। रियलमी इंडिया ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। ये दोनों फोन पहले से भारतीय बाजार में मौजूद Realme 8, Realme 8 Pro और Realme 8 5G के जोड़ीदार बनेंगे। इन दोनों फोन की भारत में लॉन्चिंग की घोषणा रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने पिछले महीने ही की थी।