Regional

सिलेंडर ब्लास्ट से दहली जम्मू-कश्मीर की भद्रवाह जेल, चार पुलिसकर्मी घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को रसोई गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि भद्रवाह जेल में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सिलिंडर में आग लग गई, जिसके बाद इसमें विस्फोट हो गया। धमाके में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीँ सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद आग वहां फैल गई। वहां बड़ी संख्या में पुलिस जवान ठहरे हुए थे जिन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। काफी देर बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हालांकि इसके पहले ही वहां काफी नुक्सान हो चूका था। कमरे में पड़ी चारपाई और कपडे आदि सब जल चुके थे। दमकलकर्मियों ने बताया कि सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद उसमे आग लगी, जिसके बाद धमाका हो गया। दमकलकर्मियों ने बताया कि अभी नुकसान कितना हुआ है इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। क्योंकि की जांच के बाद ही नुकसान का आकलन हो पाएगा।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH