InternationalTop News

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के एयरपोर्ट पर मिसाइल से किया हमला, गोलीबारी में अब तक 7 की मौत

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ गया है। रूस लगातार यूक्रेन पर गोले बरसा रहा है। रूस ने यूक्रेन के एयरपोर्ट पर मिसाइल से हमला किया है। हालांकि यूक्रेन ने साफ़ कर दिया है कि वो सरेंडर नहीं करेगा।

पुतिन ने ‘यूक्रेन के विसैन्यीकरण और विमुद्रीकरण के उद्देश्य से विशेष सैन्य अभियान’ की घोषणा की है। यूक्रेन में राजधानी राजधानी कीव सहित अन्य शहरों में हमले शुरू हो गए हैं। साथ ही रूसी विमान भी यूक्रेन के ऊपर मंडरा रहे हैं।

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की, लेकिन वह असफल कोशिश थी। इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यूक्रेन के अनुरोध पर एक आपातकालीन बैठक कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH