Entertainment

सलमान खान को फार्महाउस पर सांप ने काटा, अस्पताल में इलाज के बाद मिली छुट्टी

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को उनके फार्महाउस पर सांप ने काट लिया था। हालांकि गनीमत रही कि सांप जहरीला नहीं था। घटना रविवार को पनवेल में उनके फार्महाउस में हुई, जो कि रायगढ़ जिले में नवी मुंबई के करीब है। फार्महाउस एक हरे, घने जंगलों वाले क्षेत्र में स्थित है।

सांप के काटने से सलमान खान की सुरक्षा में लगे लोगों और परिवार में खलबली मच गई। उन्हें इलाज के लिए नवी मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।

परिवार के करीबी सूत्रों ने कहा कि स्टार का पनवेल गेटअवे होम, जहां खान क्वालिटी टाइम बिताते है, वहां सांप अधिक है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH