CrimeRegionalTop Newsमुख्य समाचार

YouTube वीडियो देखकर बीफर्मा के दो छात्रों ने कर डाली जेंडर सर्जरी, मरीज की हुई मौत

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां बी फार्मा के दो छात्रों ने YouTube ट्यूटोरियल देखकर एक 28 वर्षीय मजदूर की जेंडर सर्जरी कर दी। इस ऑपरेशन के बाद उस मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाशम जिले के रहने वाले 28 वर्षीय श्रीकांत के रूप में हुई है जो हैदराबाद में मजदूरी करता था। श्रीकांत कुछ समय पहले ही अपनी पत्नी को छोड़कर अकेले रह रहा था।

दरअसल, श्रीकांत, बीफार्मा के दो छात्रों के संपर्क में आया और उसने जेंडर सर्जरी कराने की अपनी इच्छा का खुलासा किया। श्रीकांत प्रक्रिया के लिए मुंबई जाना चाहते थे, लेकिन दोनों अंडरग्रेजुएट्स ने उन्हें सस्ती कीमत पर उनके यहां ऑपरेशन करने के लिए मना लिया। दोनों ने सर्जरी के लिए एक निजी लॉज में एक कमरा किराए पर लिया। दो छात्रों, मस्तान और जीवा ने YouTube पर एक वीडियो का अनुसरण करते हुए प्रक्रिया शुरू की। दुर्भाग्य से, ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण श्रीकांत की मृत्यु हो गई। घटना का पता तब चला जब लॉज के कर्मचारियों को कमरे के अंदर शव मिला। पुलिस ने दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने यूट्यूब देखकर ऑपरेशन करने वाले छात्र मस्तान और जीवा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने कहा कि हम दोनों छात्रों से कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित प्रकाशम जिले के जरुगुमल्ली मंडल के कामेपल्ली गांव का रहने वाला था।  2019 में उन्होंने अपने चाचा की बेटी से शादी की और एक साल के भीतर वे अलग हो गए। ऐसा संदेह है कि उसने अपनी पत्नी को अपनी लिंग वरीयता के कारण कथित तौर पर तलाक दिया था।