EntertainmentTop News

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने तोड़ा शहनाज़ का दिल, बोली- “मेरे हाथों में वो दुनिया छोड़कर गया है”

सिद्धार्थ शुक्ला की आकसमिक मौत ने सभी का दिल तोड़ कर रख दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला इस समय अपने करियर की ऊंचाइयों पर थे और उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स थे। अपने 40 साल के करियर में सिद्धार्थ ने कड़े संघर्ष के दम पर टेलीवीजन के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी एक खास जगह बनाई। बीते गुरूवार को जब सिद्धार्थ को अस्पताल लाया गया उससे पहले ही उनकी मौत हो चूकी थी। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ ने सोने से पहले एक दवाई ली थी। जब वो सुबह उठे तो उन्होने सीने में दर्द की शिकायत की। इसपर उनकी मां ने उन्हें पानी पिलाकर सुला दिया था।

पूरी तरह टूटी शहनाज गिल 

सिद्धार्थ के जाने से न सिर्फ प्रशंसकों की चहेती सिड्नाज की जोड़ी टूटी बल्कि खुद सिद्धार्थ शुक्ला के जाने से पूरी तरह से टूट चुकी हैं। शहनाज के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शहनाज का रो-रोकर बुरा हाल है। ‘शहनाज के पिता ने बताया कि बेटी ने उनसे कहा कि “मेरे हाथों में वो दुनिया छोड़कर गया है। अभी आई खबर के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी आखिरी सांस शहनाज के हाथों में ली थी। उनके जाने के बाद से शहनाज बुरी तरह टूटी हुईं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ को अपनी बांहों में आखिरी सांस लेते हुए देख वो इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रही हैं।

डॉक्टर द्वारा सिद्धार्थ को दी गई थी सलाह

अपने व्यायाम और मेडिटेशन को लेकर पर्टिकुलर सिद्धार्थ शुक्ला को डॉक्टर द्वारा अपने वर्कआउट टाइम को तबीयत खराब होने की वजह से कम करने की सलाह दी गई थी। दरअसल सिद्धार्थ शुक्ला रोजाना तीन घंटे व्यायाम करते थे लेकिन सूत्रों की माने तो उनके डॉक्टर ने उन्हें अपने व्यायाम और कसरत के समय को घटाने के लिए कहा था और आराम से एक्सरसाइज करने की सलाह दी थी। रिपोर्ट्स की माने तो सिद्धार्थ शुक्ला पिछले कुछ समय से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे जिसकी वजह से उनके डॉक्टर ने उन्हें ये सलाह दी थी।

कुछ दिनों से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे सिद्धार्थ

सिद्धार्थ शुक्ला टेलीविजन के न सिर्फ सबसे हैंडसम बल्कि सबसे फिट अभिनेताओं में से भी एक थे। वो अपनी रोज की एक्सरसाइज से किसी भी तरह का समझौता नहीं करते थे। लेकिन अभिनेता के ट्रेनर का कहना है कि सिद्धार्थ पिछले कुछ दिनों से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे।  एक निजी न्यूज चैनल को सिद्धार्थ के ट्रेनर ने बताया कि वर्कआउट तो वो दो घंटे के लिए ही सिद्धार्थ करते थे लेकिन बीच में ब्रेक और रेस्ट करते-करते तीन से चार घंटे हो ही जाते थे। सिद्धार्थ मेरे केवल क्लाइंट ही नहीं थे बल्कि हमारे बीच एक गहरी दोस्ती भी थी’।

24 अगस्त को हुई थी अंतिम मुलाकात

सिद्धार्थ शुक्ला के ट्रेनर ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला से उनकी अंतिम मुलाकात 24 अगस्त को हुई थी। उन्होंने कहा, ‘वो जिम में आए थे और उन्होंने मुझे विश किया था। उन्होंने ट्रेनिंग की और चले गए। मुझे शूटिंग के लिए 25 को भोपाल के लिए निकल रहा था। हमारी वर्कआउट 24 अगस्त ही लास्ट वर्कआउट थी। मैंने उनसे कहा कि मैं 30 को वापस आ जाऊंगा, तो सिद्धार्थ बोले मैं आपके असिस्टेंट की हेल्प से वर्कआउट कर लूंगा।’

आज होगा सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्ट्म किया गया, जिसके बाद आज यानी कि शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर वरुण धवन सहित कई कलाकार पहुंचे थे। कई कलाकारों ने ट्वीट कर बताया कि वो इस खबर पर अब तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके कई पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

 

=>
=>
loading...