Entertainment

सिंगर बी प्राक पर टूटा दुखों का पहाड़, नवजात बच्चे का जन्म के कुछ देर बाद निधन

मुंबई। जाने माने सिंगर बी प्राक के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बी प्राक की पत्नी मीरा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही उसका निधन हो गया। इसकी जानकारी सिंगर ने इंस्टाग्राम के जरिए दी।

बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड थे और बेसब्री से बच्चे का इंतजार कर रहे थे। पर बच्चे ने जन्म के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। बी प्राक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स के साथ यह जानकारी साझा की। सिंगर ने इस दुख की घड़ी में फैन्स से गुजारिश की है कि वे उनकी और उनकी पत्नी की प्राइवेसी को बनाए रखें।

बी प्राक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमें काफी दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे बच्चे का जन्म होते ही निधन हो गया है। इस समय हम माता-पिता के रूप में सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ का उनकी मेहनत और सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम अंदर से टूट गए हैं। आप सभी से विनती है कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। बी प्राक और उनकी पत्नी ने अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH