Top NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

ध्यानचंद के नाम पर प्रदेश की पहली खेल यूनिवर्सिटी खिलाडियों और खेल के प्रति सम्मान का उदाहरण: अशोक कुमार

लखनऊः हॉकी के जादूगर खेल रत्न मेजर ध्यान चंद के पुत्र ओलिंपियन अशोक कुमार ने अपने पिता के नाम पर देश की पहला खेल विश्वविद्यालय बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

उन्होंने एक संदेश में कहा कि उनके महान पिता के नाम पर खेल विश्वविद्यालय खेल और खिलाड़ियों के प्रति प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान का बहुत बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इसके लिए धन्यवाद के उनके पास शब्द नही हैं।

अपने समय के बेहतरीन हॉकी प्लेयर झांसी निवासी अशोक कुमार ने उत्तर सरकार को के शिलान्यास समारोह में आमंत्रित किये जाने पर विशेष धन्यवाद दिया है।

ज्ञातव्य है कि पी एम मोदी, मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में रविवार दो जनवरी को मेरठ में इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। लगभग 700 करोड़ रुपए की लागत से 91 एकड़ में बनने वाली प्रदेश की यह पहली खेल यूनिवर्सिटी होगी।

=>
=>
loading...