तमिलनाडु को आखिरकार अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। अभिनेता से राजनेता बने C. Joseph Vijay ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में उनका शपथ ग्रहण हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन , भी शामिल हुईं। उन्होंने हल्के नीले रंग की साड़ी पहनी थी और बालों में गजरा लगाया हुआ था। समारोह में उनकी मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा।
Tamilaga Vettri Kazhagam ने अप्रैल 2026 विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने 234 में से 108 सीटों पर जीत दर्ज की। विजय खुद पेरांबुर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से चुनाव जीते थे। दो सीटों से जीत के कारण पार्टी के पास कुल 107 विधायक रहे और TVK राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इसके साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में DMK और AIADMK का लंबे समय से चला आ रहा वर्चस्व टूट गया।
सरकार बनाने के लिए TVK को कई दलों का समर्थन मिला। कांग्रेस ने DMK से अलग होकर TVK को अपने 5 विधायकों का समर्थन दिया, जिससे आंकड़ा 112 तक पहुंचा। इसके बाद CPI और CPI(M) ने 2-2 विधायकों के समर्थन का ऐलान किया और संख्या 116 हो गई। बाद में VCK और IUML ने भी समर्थन पत्र सौंप दिया। IUML ने TVK को बिना शर्त समर्थन दिया, जिसके बाद गठबंधन का आंकड़ा 121 तक पहुंच गया, जो बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से अधिक है।
VCK के समर्थन पर TVK ने आभार जताया। पार्टी के महासचिव और चुनाव अभियान प्रबंधन प्रमुख Aadhav Arjuna ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर VCK प्रमुख Thol. Thirumavalavan का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में लोकतांत्रिक तरीके से हुए सत्ता परिवर्तन को समर्थन देने के लिए VCK ने अपने दोनों विधायकों का समर्थन TVK को सौंपा है।




