EntertainmentTop NewsUttar Pradesh

एम्स में भर्ती राजू की हालत पहले से बेहतर, लेकिन इस बात ने बढ़ाई पत्नी की चिंता

नई दिल्ली। कार्डिएक अरेस्ट के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव की हालत अब पहले से बेहतर है। राजू का ब्लड प्रेशर अब कंट्रोल में है लेकिन डाक्टरों ने आईसीयू में किसी के भी राजू से मिलने पर रोक लगा दी है। डाक्टर नहीं चाहते कि राजू को किसी भी तरह का इंफेक्शन हो। इस बात से राजू की पत्नी टेंशन में हैं।

राजू की सेहत बिगड़ने का सबसे बड़ा कारण उनके दिमाग तक ऑक्सीजन का सही से ना पहुंचना है। इसलिए डॉक्टर्स दिमाग तक ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहे हैं। 10 अगस्त से लगातार राजू श्रीवास्तव दिल्ली एम्स के ICU में भर्ती हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। उनके फैमिली मेंबर्स, दोस्त और प्रशंसक लगातार उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। शुक्रवार को मीडिया में ऐसी अफवाह उड़ गई थी कि डॉक्टर्स ने राजू को ब्रेन डेड घोषित कर दिया है।

हालांकि, राजू की पत्नी ने देर शाम इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया था और कहा था कि राजू की हालत बेहतर हो रही है और वे जल्दी ही ठीक होकर लोगों के मनोरंजन के लिए वापस लौटेंगे। बाद में राजू के मैनेजर राजेश शर्मा और दोस्त अशोक मिश्रा ने बताया तरह कि राजू के बारे में उड़ी अफवाहों ने किस कदर उनकी पत्नी और बच्चों का मनोबल तोड़ दिया था।

यह भी देखें

कानपुर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक बोले- भगवान राजू को ठीक कर दें, हम शराब पीना छोड़ देंगे

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इस समय दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। देशभर में राजू के चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं। डॉक्टर भी उनको होश में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच कानपुर के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती लोगों ने राजू की सलामती की दुआ की है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर राजू ठीक हो जाएंगे तो वो शराब पीना छोड़ देंगे।

युवकों ने कहा कि राजू श्रीवास्तव उनके फेवरेट कॉमेडियन हैं। वो यहां पर भी राजू के वीडियो देखते हैं। युवकों ने उनके लिए भगवान से प्रार्थना की और कहा, ”भगवान अगर राजू भैया को ठीक कर देंगे तो हम रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। कभी शराब को हाथ नहीं लगाएंगे। शराब पीना हमेशा के लिए छोड़ देंगे।

इस सब के बीच राजू के भाई दीपू ने फेसबुक पर वीडियो शेयर करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। दीपू ने वीडियो शेयर करके कहा कि राजू श्रीवास्तव की निधन की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं, जो महज अफवाह भर हैं। उनका बेहतरीन तरीके से इलाज किया जा रहा है. उनके जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है। उन्होंने राजू श्रीवास्तव के निधन की अफवाह फैलाने वाले लोगों को ‘बेशर्म’ भी कहा.दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि राजू ट्रीटमेंट के दौरान हरकत कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर जल्द ही खुशखबरी मिलेगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH