SportsTop News

इस स्पिनर को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहती है भारतीय टीम

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसमें पहला टेस्ट इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया है।अब इस सीरीज में 4 टेस्ट मैच और खेले जानें हैं। इसलिए अब दोनों टीमें अपने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी – अपनी तैयारियों में जुटी है। इधर भारत अपनी बोलिंग यूनिट को मजबूत करने के लिए विचार – विमर्श कर रहा है। अगर बात करे तो पहले टेस्ट मैच की तो भारतीय बल्लेबाजों ने अपना पूरा दमखम दिखाया, मगर गेंदबाजों ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

2 जुलाई से सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा, भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में स्पिनर कुलदीप यादव को शामिल करने का विचार कर रही है। क्योंकि टीम के पास जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी क्वालिटी गेंदबाज टीम में नहीं है। जिससे इंग्लैंड की टीम को बैकफुट पर किया जा सके। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। अगर टीम में जसप्रीत बुमराह मौजूद नहीं रहेंगे तो उनकी जगह अर्शदीप सिंह या आकाशदीप टीम में खेलेंगे।

कुलदीप का इंग्लैंड में रिकॉर्ड

कुलदीप यादव को अब तक इंग्लैंड में सिर्फ एक टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला है। ये मैच उन्होंने 2018 में लॉर्ड्स में खेला था। उस मुकाबले में कुलदीप यादव ने सिर्फ 9 ओवर गेंदबाजी की, जहां वह 44 रन देकर एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे। उस मैच में इंग्लैंड ने एक ही बार बैटिंग की थी। वहीं भारत को उस मुकाबले में एक पारी और 159 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से कुलदीप को अभी तक इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। कुलदीप ने अपने करियर में अब तक 13 टेस्ट मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 56 विकेट अपने नाम किए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH