Top NewsUttar Pradesh

पीएम मोदी और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस के कंट्रोल नंबर पर कॉल कर PM मोदी और CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शख्स की पहचान कामरान खान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस रूम के कंट्रोल रूम को लास्ट नाइट अज्ञात कॉलर ने फोन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी। कॉलर ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी जान से मारने की धमकी दी है। अज्ञात फोन करने वाले ने मुंबई के जेजे हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की भी धमकी दी है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कॉल करने वाले को मुंबई के सायन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ मुंबई की आजाद मैदान पुलिस ने IPC की धारा 505(2) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।

हालही में खबर सामने आई थी कि मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के करीबी गुर्गे रियाज भाटी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज की है। इस मामले के शिकायतकर्ता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में साल 2021 में एक वसूली की FIR रियाज भाटी के खिलाफ दर्ज हुई थी। उस मामले में शिकायतकर्ता (नये मामले में) गवाह है।

शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि रियाज भाटी और उसके करीबियों ने उसे जून 2022 से लेकर 4 नवंबर 2023 तक उसे धमकी दी और कहा कि वो कोर्ट में गवाही देने ना जाये और जाए तो रियाज भाटी के पक्ष में गवाही दे। ऐसा ना करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH