National

दुनिया ने पीएम मोदी को दी सबसे ज्यादा इज्जत: अमित मालवीय

नई दिल्ली। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा है कि भारत के अब तक के प्रधानमंत्रियों में पीएम मोदी को दुनिया ने सबसे ज्यादा इज्जत दी है ।

अमित मालवीय ने भारतीय प्रधानमंत्रियों द्वारा विदेशी संसद में दिए गए संबोधन का आंकड़ा शेयर करते हुए यह दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 2 बार विदेशी संसद में संबोधन का मौका मिला, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को 3 बार और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 4 बार विदेशी संसद को संबोधित करने का मौका मिला। लेकिन इन तीनों पूर्व प्रधानमंत्रियों की तुलना में वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी को 12 बार विदेशी संसद में संबोधन का मौका मिला है।

मालवीय ने इन आंकड़ों को शेयर करते हुए कहा कि यह वह उपलब्धि है जो प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लिए हासिल किया है और जो उन्हें दूसरों से अलग करता है। दुनिया को ध्यान देने के लिए मजबूर करता है। उन्होंने इसे भारतीयों के सामूहिक वोट की शक्ति बताते हुए कहा कि इसने ही यह सभी अंतर पैदा किए हैं। आज हम जो चुनाव करते हैं, वही हमारा भविष्य तय करते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH