National

विकास को बढ़ावा देने के साथ ही विकसित भारत के लिए संकल्पित सरकार के मज़बूत इरादों को दर्शाता है ये बजट: अनुपम मिश्रा

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्राय: यह देखा गया है कि बजट का फोकस इस बात पर अधिक रहता है कि सरकार का ख़ज़ाना कैसे भरें जबकि यह बजट इसके विपरीत इस बात पर केंद्रित है कि देश के लोगों की जेब में धन कैसे पहुंचे। उनकी बचत कैसे बढ़े साथ ही देश के विकास व उत्थान में उनकी भागीदारी कैसे बढ़ायी जाए।

उन्होंने कहा कि यह बजट बेहद संतुलित,समावेशी व सर्वस्पर्शी है जो विकास को बढ़ावा देने के साथ ही विकसित भारत के लिए संकल्पित सरकार के मज़बूत इरादों को भी दर्शाता है। इसमें ग़रीब,युवा,अन्नदाता तथा नारी हितों के उत्थान को केंद्र में रखा गया है। हम ऐसे सर्वस्पर्शी बजट लिए केंद्र सरकार व उनकी टीम को बधाई देते हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH