नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। अब प्रवर्तन निदेशालय सिसोदिया पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केस दर्ज कर सकता है। सीबीआई ने ईडी को मामले से संबंधित दस्तावेज सौंप दिए हैं। वहीं, डिप्टी सीएम ने अपने खिलाफ इस नोटिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए पूछा, कि ये क्या नौटंकी है? दरअसल, मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा. ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने आबकारी घोटाले से संबंधित एफआईआर और अन्य दस्तावेज ईडी को सौंप दिए हैं। ऐसे में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले सीबीआई ने डिप्टी सीएम सहित 14 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है ताकि वे देश छोड़कर ना भाग सकें। सर्कुलर में उन सभी आरोपियों के नाम हैं जिनके खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है।
हालांकि इसमें मुंबई की एंटरटनेमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ विजय नायर का नाम शामिल नहीं है। अपने खिलाफ सर्कुलर जारी होने पर सिसोदिया भड़क गए और उन्होंने कहा कि ये क्या नौटंकी है। मैं दिल्ली में खुलेआम घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘आपकी सारी रेड फेल हो गई, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा-फेरी नहीं मिली, अब आपने लुकआउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा है। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?’




