Top Newsऑटोमोबाइल्समुख्य समाचार

साल 2022 में लॉन्च होगी टॉप रेट्रो-क्रूजर मोटरसाइकिल, रॉयल एनफील्ड से लेकर येजदी तक , जनिए सभी के बारे में

दिल्लीः 2022 रेट्रो-मोटरसाइकिल और क्रूजर बाइक्स का साल होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड), Jawa (जावा) और Yezdi (येजदी) जैसी वाहन निर्माता कंपनियां बाइक्स की एक पूरी ब्रिगेड को रोल आउट करने के लिए कमर कस रही हैं, जो अगले साल भारत में पेश किए जाने के लिए तैयार हैं। यहां हम आपको उन टॉप क्रूजर बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी साल 2022 में  लॉन्च होने की उम्मीद है।

Royal Enfield Hunter 350
चेन्नई स्थित परफॉर्मेंस बाइक बनाने वाली कंपनी Royal Enfield साल 2022 की शुरुआत में भारत में अपनी Hunter 350 (हंटर 350) मोटरसाइकिल पेश करने के लिए तैयार है। मोटरसाइकिल को हाल के दिनों में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसके Scram 411 (स्क्रैम 411) मोटरसाइकिल के बाद बिक्री शुरू किए जाने की संभावना है। हंटर 350 बाइक Meteor 350 मोटरसाइकिल पर आधारित होगी जिसे साल 2020 के आखिर में भारत में लॉन्च किया गया था।

New Jawa Cruiser
जावा ने अपनी आनेवाली क्रूजर बाइक की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसकी साल 2022 की दूसरी छमाही में भारत में बिक्री शुरू किए जाने की सबसे अधिक संभावना है। यह मॉडल Royal Enfield Meteor 350 को टक्कर देगा और लॉन्च होने पर इसकी कीमत भी उसी के आसपास रहने की संभावना है। इस नए जावा क्रूजर के बारे में ज्यादा जानकारी आनेवाले दिनों में उपलब्ध कराई जाएगी।

Royal Enfield Shotgun 650
Royal Enfield ने हाल ही में आयोजित EICMA में SG 650 कॉन्सेप्ट को पेश किया। संभावना है कि उसी का प्रॉडक्शन-स्पेक वर्जन साल 2022 के आखिर में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। मोटरसाइकिल पहले से ही विकास के चरणों में है और इसे भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह रॉयल एनफील्ड के मौजूदा 650 सीसी मॉडल के समान इंजन और प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। लॉन्च होने पर इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3 लाख रुपये से 4 लाख रुपये के बीच होगी।

2022 Yezdi Roadking
Yezdi ब्रांड 13 जनवरी को वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। और यह उसी दिन, वापसी के बाद के नए युग के अपने पहले उत्पाद को भी पेश कर सकती है। खबरों की मानें तो कंपनी एक नई मोटरसाइकिल पर काम कर रही है जो रॉयल एनफील्ड के मॉडलों को कड़ी टक्कर देगी। यह क्रूजर से इतर एक ADV (एडीवी) यानी एडवेंचर बाइक भी हो सकती। इसके बारे ज्यादा पुख्ता जानकारी अगले महीने सामने आ सकती है।