RegionalTop News

मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी बस, 13 की मौत

भोपाल। मध्यप्रदेश के धार जिले में सोमवार सुबह इंदौर-खरगोन के बीच बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बस नर्मदा नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। बस में करीब 40 लोग सवार थे। बारिश की वजह से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसमें कुछ लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है।

उधर घटना के बाद घाट पर मौजूद लोग और नदी में चल रहे नाविक तुरंत बस के पास पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि महाराष्ट्र रोडवेज की बस इंदौर से पुणे जा रही थी, जो खलघाट के संजय सेतू से नर्मदा नदी में जा गिरी।

घटना के बाद इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।बताया जाता है कि बस सुबह 9 से 9.15 बजे खलघाट से 12 किलोमीटर पहले दूधी बायपास किनारे एक होटल पर रुकी थी। होटल मालिक ने बताया कि यहां 12-15 यात्रियों ने चाय-नाश्ता किया। बाकी सवारी अंदर बैठी थी। अंदर कितनी सवारी यह तो पता नहीं, लेकिन बस में 30 से 35 सवारी होंगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH