लखनऊ। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच सीएम योगी ने विधान भवन पहुंचकर सबसे पहले मतदान किया। इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश के 80 फीसदी वोटों को एनडीए उम्मीदवार दौपदी मुर्मू को दिलाने का वादा किया।
सीएम योगी ने आज मतदान करने के बाद ट्वीट किया, आज ‘राष्ट्रपति चुनाव-2022’ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए लखनऊ में मतदान किया। भारत का महान लोकतंत्र और अधिक सशक्त हो, प्रभु श्री राम से यही कामना है।
उधर, भाजपा के विधायकों और मंत्रियों ने मतदान के लिए जाने के साथ ही एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत का दावा किया। इस बीच सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे। उनके द्वारा भी राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही गई।