NationalTop News

उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा: 15 लोगों की मौत, कई घायल, राहत-बचाव जारी

उधमपुर  जिले के रामनगर के कघोट इलाके में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी की जा रही है।

इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से उनकी बातचीत हुई है और हादसा कनोट गांव के पास हुआ है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है और सभी घायलों को जल्द से जल्द बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि वह स्थानीय प्रशासन और कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं, ताकि राहत कार्यों में कोई कमी न रहे। फिलहाल प्रशासन द्वारा आधिकारिक रूप से मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH