International

जापान के हनोदा एयरपोर्ट पर टकराए दो यात्री विमान, बंद किया गया रनवे

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के हनेदा एयरपोर्ट पर दो यात्री विमान शनिवार सुबह एक-दूसरे से टकरा गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जापानी मीडिया के मुताबिक, थाई एयरवेज इंटरनेशनल का बैंकॉक जा रहा विमान हनेडा हवाई अड्डे पर ताइपे जा रहे ईवा एयरवेज के विमान से टकरा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने रनवे को बंद कर दिया। स्थानीय टीवी न्यूज ने एक ही रनवे पर रुके दोनों यात्री विमान का वीडियो प्रसारित किया।

हालांकि, दोनों विमानन कंपनियों, हवाई अड्डा प्रशासन और जापान के परिवहन मंत्री की ओर से फिलहाल इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं आई है। उन्होंने फोन कॉल का भी कोई जवाब नहीं दिया। घटना के पीछे की वजह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

जापानी मीडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार, टक्कर में एक विमान के पंख को नुकसान पहुंचने की सूचना है। घटना के कारण कई विमानों ने देरी से उड़ान भरी। रिपोर्ट में कहा गया है कि विमानों में से एक पर विंगलेट क्षतिग्रस्त हो सकता है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH