Top NewsUttar Pradesh

आज प्रदेश का हर गांव और जनपद VIP है: सीएम योगी

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है की हमारी सरकार ने विद्युत वितरण में भेदभाव को दूर किया है। पहले 04 जनपदों को बिजली मिलती थी, शेष 71 जनपद अंधेरे में डूबे रहते थे। लेकिन, विगत 05 वर्षों में प्रदेश में कोई VIP जनपद नहीं है, बल्कि प्रदेश का हर गांव और जनपद VIP है।

सीएम योगी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि पावर कॉर्पोरेशन, शिलान्यास हुई परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करेगा। PM जी के मार्गदर्शन में विगत 05 वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में एक लंबी छलांग लगाई है। 01 लाख 21 हजार से अधिक गांव/मजरों में विद्युत आपूर्ति नहीं थी। जहां विद्युतीकरण के साथ 1.43 करोड़ परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध हुए हैं। प्रदेश ने ‘हर घर बिजली’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। विद्युत वितरण के भेदभाव को दूर किया गया है।

सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में कोई वीआईपी जनपद नहीं है, बल्कि प्रदेश का हर जनपद, हर गांव वीआईपी है। जनपद मुख्यालय में 23 से 24 घंटे विद्युत की आपूर्ति, तहसील मुख्यालयों में 20 से 22 घंटे विद्युत की आपूर्ति व ग्रामीण क्षेत्रों में 16 से 18 घंटे की विद्युत की आपूर्ति के लक्ष्य को भी प्रदेश ने प्राप्त किया है। यह बहुत सारे लोगों के लिए आश्चर्य का विषय था। वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्रदेश का कुल राजस्व संग्रह ₹58,700 करोड़ था जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर लगभग ₹01 लाख करोड़ हो गया है। यह जनता से एकत्रित राशि है, जो प्रदेश के विकास और लोक कल्याणकारी कार्यों में व्यय होगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH