Jobs & CareerTop News

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे, 50 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे। वेबसाइट पर लॉगिन करते ही उनका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करने के साथ प्रिंट भी लिया जा सकता है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
होमपेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
मांगी गई जानकारी दर्ज करें
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा में 50 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें हाईस्कूल के 27.61 लाख और इंटरमीडिएट के 25.76 लाख छात्र शामिल हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH