लखनऊ। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी कि यूपी बोर्ड 10 वीं के नात्जे घोषित कर दिए हैं। इस बार कानपुर नगर के प्रिंस पटेल ने 97.67% के साथ टॉप किया है। मुरादाबाद की संस्कृति दूसरे, जबकि कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे पायदान पर रहे हैं।
टॉपर्स की लिस्ट में चौथे स्थान पर कानपुर नगर की पलक अवस्थी और प्रयागराज की आस्था सिंह हैं। पांचवे नंबर पर सीतापुर की एकता वर्मा, रायबरेली के अथर्व श्रीवास्तव, कानपुर नगर की नैंसी वर्मा और कानपुर नगर की ही प्रांशी द्विवेदी हैं।
यूपी बोर्ड के टॉप-10 परीक्षार्थियों में कानपुर के छात्रों का दबदबा रहा है। पहली रैंक से लेकर दसवीं तक कानपुर के कुल 5 परीक्षार्थियों ने टॉप किया है। यूपी के टॉप-10 में कुल 27 बच्चे हैं। 2022 यूपी बोर्ड परीक्षा में 25 लाख 20 हजार 634 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें कुल 22 लाख 22 हजार 745 बच्चे पास हुए। इसमें 11 लाख 69 हजार 488 लड़के, जबकि 10 लाख 53 हजार 257 लड़कियां पास हुईं हैं।




