लखनऊ। यूपी बोर्ड 12 वीं का रीजल्स जारी कर दिया गया है। फतेहपुर की दिव्यांशी टॉपर बनी हैं। दिव्यांशी ने परीक्षा में 95.40 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
UP Board Result 2022: कैसे चेक कर सकते हैं नतीजे
स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2- बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर जाएं।
स्टेप 3- रोल नंबर और डिटेल्स भरें।
स्टेप 4- सबमिट करने के बाद रिजल्ट दिखने लगेगा।
स्टेप 5- रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा
10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड की परीक्षा इस साल 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में करीब 51 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 47 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा दी और 4 लाख के छोड़ दी। आंकड़ों की बात करें तो यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 47,75,749 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।




