International

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली। पूरे देश में आज आजादी का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई आजादी के रंग में सरोबार है। हर देशवासी अपने अपने अंदाज में आजादी का जश्न मना रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी भारत के स्वतंत्रता दिवस पर यहां के लोगों को बधाई दी है और अपना संदेश जारी किया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आने वाले सालों में लोकतंत्र नियम आधारित व्यवस्था की रक्षा के लिए हम दोनों देश एक साथ खड़े रहेंगे, अपने लोगों के लिए शांति, समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा देंगे, एक स्वतंत्र खुले इंडो-पैसिफिक को आगे बढ़ाएंगे।

वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से मैं भारत के लोगों को आजादी की 75 साल पूरे होने की शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि हम उन लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हैं, भारत के लोगों का सम्मान करते हैं जो एक उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH