City NewsTop NewsUttar Pradeshलखनऊ

लखनऊ में फन मॉल के पास रोडवेज बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के फन मॉल के पास आज सुबह एक रोडवेज बस में आग लग गई। आग लगते हुए बस के ड्राइवर और कंडकर तुरंत बाहर निकल आए। वो कुछ समझ पाते इसके पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और बस धूं-धूं कर जलने लगी।

इस दौरान बस में मौजूद यात्री भी किसी तरह जान बचाकर बस से बाहर निकल आए। गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

रोडवेज बस में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान लोहिया पथ पर जाम लग गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH