Top NewsUttar Pradesh

यूपी के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, 6 की मौत

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां शादी समारोह से लौट रही तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी से शवों को निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दुर्घटना का शिकार हुए लोग कार से बरात से वापस लौट रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही गाड़ी भुजौली शुक्ल गांव के सामने पहुंची तभी ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया.। कार तेजी से अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हादसे की जानकारी पर आसपास इलाके के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन हादसे में कार बुरी तरह झतिग्रस्त होने के कारण लोग उसमें फंस गए।

गैस कटर की मदद से बाहर निकाले शव

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस कटर की मदद से फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। इनमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच गंभीर रूप से घायल थे.। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां तीन और अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर से बारात कार्यक्रम में मातम छा गया। लोग जिला अस्पताल पहुंच गए. हादसे की जानकारी मृतको के परिजनों को मिली तो उनके बीच कोहराम मच गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH