लखनऊ। हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पिटबुल नस्ल के डॉग ने अपनी ही मालकिन की जान ले ली थी। इस घटना के जो लोग कुत्ते पालते हैं एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि कौन सी नस्ल का कुत्ता उनके लिए सेफ है। लखनऊ नगर निगम ने अब कुत्तों की ऐसी नस्लों की पहचान की है, जो खतरनाक हैं और वह पालतू जानवरों के रूप में रखने के तौर पर सुरक्षित नहीं हैं।
नगर निगम ने लोगों को सलाह दी है कि इन नस्लों को पालतू जानवर के रूप में न रखें, क्योंकि ये बुजुर्गो और बच्चों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। लखनऊ नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा, हम लोगों को मास्टिफ, रॉटवीलर, अमेरिकन बुलडॉग, जर्मन शेफर्ड, पिटबुल को घर में पालतू जानवर के तौर पर रखने की सलाह नहीं देते, क्योंकि इन कुत्तों के काटने की शक्ति बहुत अधिक होती है। अगर ये किसी को काट लें, तो इनके जबड़े से किसी को छुड़ाना काफी मुश्किल होता है।
मास्टिफ की अधिकतम काटने की शक्ति 552 पाउंड प्रति वर्ग इंच (पीएसआई) है। अगर यह कुत्ता किसी को काट लें, तो हड्डियां तक टूट जाती है। इसी तरह, रॉटवीलर में 328 पीएसआई की काटने की शक्ति होती है, उसके बाद अमेरिकी बुलडॉग के पास 305 पीएसआई की काटने की शक्ति होती है। वहीं जर्मन शेफर्ड और डोबर्मन्स के पास 238 पीएसआई की काटने की शक्ति होती है। इसके अलावा, पिटबुल में 235 पीएसआई की काटने की शक्ति होती है।
उन्होंने कहा : शहर में, लगभग 927 लोगों के पास खतरनाक प्रजातियों को पालतू जानवर के तौर पर रखने का लाइसेंस हैं, इसलिए एलएमसी की जिम्मेदारी है कि वे उनके मालिकों को कुत्तों के व्यवहार और उनकी क्रूरता के बारे में जागरूक करें। एलएमसी जल्द ही इन मालिकों के पास पहुंचकर जानवरों की जांच करेगी।




