Top NewsUttar Pradesh

Whatsapp स्टेटस लगा कानपुर कोर्ट की 5वीं मंजिल से कूदा वकील, मौके पर ही तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय वकील ने अदालत भवन की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान प्रियांशु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड से पहले व्हाट्सऐप स्टेटस पर लिखा नोट

जांच में सामने आया है कि प्रियांशु ने घटना से पहले दो पेज का एक नोट लिखा था, जिसे उसने व्हाट्सऐप स्टेटस पर भी साझा किया। इस नोट में उसने अपने जीवन से जुड़े व्यक्तिगत संघर्षों और मानसिक तनाव का जिक्र किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक लंबे समय से मानसिक दबाव में था। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है।

पुलिस अब सुसाइड नोट और मोबाइल फोन की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सके। घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि किन कारणों से युवक ने यह कदम उठाया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH