City NewsRegional

लखनऊ में चार साल की मासूम से वैन चालक आरिफ ने की दरिंदगी, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

लखनऊ। लखनऊ में 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वैन चालक आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल प्रबंधक पर भी केस दर्ज किया गया है। ये घटना 14 जुलाई की बताई जा रही है जब बच्ची रोजाना की तरह स्कूल वैन से लौटी थी, वो काफी परेशान दिखाई दे रही थी। मां ने पूछा तो उसने सारी बात बताई, जिसके बाद घरवालों के होश उड़ गए।

बच्ची के घरवाले जब आरोपी वैन ड्राइवर की शिकायत करने स्कूल प्रबंधक से मिलने पहुंचे तो प्रबन्धक ने मामले को दबाने के लिए कहा ताकि स्कूल की बदनामी न हो, घरवाले के इंकार करने पर प्रबन्धक ने उन्हें धमकाया। बच्ची के घरवालों ने जब वैन ड्राइवर पर आरोप लगाया तो वो भड़क उठा, उसने घरवालों को धमकाते हुए कहा कि मुंह बन्द रखो वरना बच्ची को गायब कर दूंगा और पता भी नहीं चलेगा। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधक पर धमकाने और आरोपी वैन ड्राइवर पर खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, दुष्कर्म, पॉक्सो, धमकाने का केस दर्ज कराया।

लखनऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वैन ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन घटना में उपयोग हुई वैन अबतक बरामद नही हुई है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH