मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने फिल्म सैम बहादुर की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की लाइफ पर आधारित है। सैम मानेकशॉ की इस बायोपिक में विक्की उनका किरदार अदा कर रहे हैं। मंगलवार को एक्टर ने फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी।
सोशल मीडिया पर विक्की कौशल, जो सैम बहादुर की भूमिका निभाते नजर आएंगे, ने मेघना गुलजार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, आभार आभार और केवल आभार .. एक सच्चे व्यक्ति के जीवन को चित्रित करने की इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए।
विक्की ने सैम बहादुर को लेकर कहा, ‘मैं बहुत-बहुत आभारी हूं…एक सच्चे लेजेंड के जीवन को पर्दे पर उतारने की प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए , इस टीम का हिस्सा बनने के लिए जिसने फिल्म को अपना सब कुछ दे दिया। मुझे बहुत कुछ जीने को मिला, बहुत कुछ सीखने को मिला … इतना कुछ आप सबके सामने लाने के लिए है।’




