National

उद्धव को लगा एक और बड़ा झटका, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत जल्द शिंदे गुट में होंगे शामिल

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक़, उद्धव ठाकरे के क़रीबी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत जल्द ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होंगे। दरअसल, एक के बाद एक उद्धव ठाकरे के गुट के नेता और विधायक शिंदे गुट में शामिल हो रहे हैं जिससे ठाकरे गुट महाराष्ट्र में कमजोर होता दिख रहा है। राजनीतिक विश्लेषक की मानें तो शिंदे गुट को इसका फायदा अगामी चुनावों में मिल सकता है।

पार्टी में हो रही टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और शिंदे गुट पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मुंबई में बुधवार (15 मार्च) को बीजेपी की तुलना अफजल खान से करते हुए कहा कि जिस तरह अफजल खान ने हिंदुस्तान में आक्रमण करते हुए लोगों के घर तोड़ दिए, भगवान के मंदिरों को तहस नहस किया. लोगो को अपने साथ लाने के लिए जो किया, वही काम बीजेपी आज कर रही है. अगर पार्टी में शामिल नहीं होते हैं तो जेल भेज रही है।

सुभाष देसाई ने सत्ताधारी संगठन में अपने बेटे के शामिल होने को तवज्जो नहीं देने की कोशिश की, उन्होंने कहा कि भूषण देसाई की राजनीति या शिवसेना (यूबीटी) में कोई भूमिका नहीं थी। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने हाल में पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न ‘धनुष-बाण’ शिंदे नीत खेमे को आवंटित किया था।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH