SportsTop News

विराट कोहली की तूफानी वापसी, ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की जंग अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ शानदार शतक जड़कर एक बार फिर ऑरेंज कैप की रेस में जोरदार एंट्री कर ली है। उनकी इस धमाकेदार पारी के बाद अब टॉप बल्लेबाजों के बीच मुकाबला और भी कड़ा हो गया है।सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। उन्होंने 12 मैचों में 508 रन बनाए हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अब तक इस सीजन सिर्फ यही दो बल्लेबाज 500 रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं।

विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ 60 गेंदों में नाबाद 105 रन की शानदार पारी खेली। इस शतक के साथ उन्होंने 12 मैचों में अपने कुल रन 484 तक पहुंचा दिए हैं और अब वे ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। कोहली इस सीजन 53.78 की औसत और 165.75 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं, जो टॉप बल्लेबाजों में सबसे प्रभावशाली माना जा रहा है। उन्होंने अब तक 53 चौके और 18 छक्के लगाए हैं।

इस बीच अभिषेक शर्मा 481 रन के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि केएल राहुल 477 रन बनाकर पांचवें नंबर पर हैं। विराट की इस बड़ी छलांग का असर शुभमन गिल पर भी पड़ा है, जो 467 रन के साथ अब टॉप-5 से बाहर हो गए हैं। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 11 मैचों में 440 रन बनाए हैं, लेकिन फिलहाल वे भी रेस में पीछे होते नजर आ रहे हैं। हालांकि टूर्नामेंट में अभी कई मुकाबले बाकी हैं और ऐसे में ऑरेंज कैप की यह जंग आने वाले मैचों में और ज्यादा रोमांचक होने वाली है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH