Top NewsUttar Pradesh

यूपी में मौसम का कहर: आंधी-बिजली और बारिश से 70 की मौत, CM योगी ने दिए युद्धस्तर पर राहत के निर्देश

उत्तर प्रदेश में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और भारी बारिश ने भारी तबाही मचा दी। राज्य के अलग-अलग जिलों में मौसम के प्रकोप से अब तक करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रयागराज, भदोही, कानपुर देहात और फतेहपुर समेत कई इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान की खबरें सामने आई हैं। कई जगहों पर मकान ढह गए, पेड़ उखड़ गए और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने साफ कहा है कि किसी भी पीड़ित परिवार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों से सीधे मुलाकात करने और हरसंभव मदद पहुंचाने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने जनहानि, पशुहानि और संपत्ति नुकसान का तत्काल आकलन कर 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने के निर्देश भी दिए हैं। राहत आयुक्त कार्यालय लगातार जिलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सरकार की ओर से दावा किया गया है कि रेस्क्यू और पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH