Regional

युवकों ने गली में घूम रहे कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, केस दर्ज

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कुछ युवकों ने गली में घूम रहे एक आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। पूरी घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें कॉलोनी निवासी दिव्या पुरी से इस संबंध में शिकायत मिली थी। पुरी ने पुलिस से डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक आवारा कुत्ते के साथ क्रूरता की शिकायत की। उन्होंने घटना का वीडियो फुटेज भी सौंपा।

आरोपी को पकड़ने के लिए आला अधिकारियों की एक टीम गठित की जा रही है। पुलिस ने कहा कि वे आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH