RegionalTop News

बिहार चुनाव ड्यूटी से गायब 10 पुलिसकर्मी, सीतामढ़ी नहीं पहुंचे जवानों पर गिरी गाज, सात महिला सिपाही भी शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच सीतामढ़ी से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है। चुनाव ड्यूटी के लिए भेजे गए 10 पुलिसकर्मी रहस्यमयी तरीके से गायब बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी जवान अपने घर से तो निकले थे, लेकिन ड्यूटी पॉइंट पर नहीं पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, पटना पुलिस मुख्यालय की ओर से 1153 पुलिसकर्मियों को सीतामढ़ी भेजा गया था, लेकिन इनमें से 10 जवानों ने ड्यूटी जॉइन नहीं की। इनमें 7 महिला सिपाही भी शामिल हैं। जब मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा, तो सभी 10 पुलिसकर्मियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस मुख्यालय ने इस घटना को बेहद गंभीर माना है और सभी जिलों को सख्त हिदायत दी है कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होनी है, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन की भूमिका अहम मानी जाती है, ऐसे में 10 पुलिसकर्मियों का गायब होना प्रशासनिक सतर्कता पर सवाल खड़े कर रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH