Top NewsUttar Pradesh

पति को था शक, गैर मर्द के साथ संबंध बनाती है पत्नी, इसके बाद हुआ खौफनाक काम

बहराइच| एक ऐसी घटना सामने आई है जो आपसे किसी पर शक करने का हक भी छीन लेगी। एक पति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का सिर्फ शक किया तो उसकी पत्नी ने गंडासे से उसकी हत्या बड़ी बेरहमी से कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थानाक्षेत्र का है। जहां का मुरावनपुरवा मजरे निवासी रामदेव मौर्य (35) लुधियाना में नौकरी करता था। उसकी पत्नी देवी गांव में आंगनबाड़ी सहायिका का काम करती थी। लुधियाने से छुट्टी पर आने के 3 महिने बाद भी रामदेव काम पर नहीं गया।

उसे अपनी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। जानकारी के मुताबिक रामदेव अपनी 8 बीघा जमीन भाई के नाम करने वाला था। इसी बात से उसकी पत्नी उससे नाराज थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी।

रामदेव के भाई ने बताया कि देवी ने अपने भाई, 15 वर्षीय पुत्र व 2 अन्य लोगों के साथ मिलकर रामदेव की गंडासे से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रामदेव के भाई की तेहरीर पर देवी के भाई राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है और सभी 5 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही हत्यारोपी देवी सहित बाकि चारों आरोपी फरार हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH