Entertainment

कभी हीरो हुआ करते थे, अब हीरोइन बन चुके हैं ये 5 बॉलीवुड सितारे

मुंबई। अगर आप को लगता है कि इंसान को देने के लिए भगवान के पिटारे में केवल 2 जेंडर हैं तो आप गलत हैं। तीसरा जेंडर भी बाकि लोगों की तरह भगवान की ही संतान है। लेकिन मेडिकल साइंस इतनी आगे बढ़ चुकी है कि अब लिंग निर्धारण सिर्फ भगवान के हाथ में नहीं है। ये आपकी चॉइस और डॉक्टर की काबिलियत से बदल भी सकता है। बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी अपना सेक्स चेंज ऑपरेशन भी करवा चुके हैं। इनमें से कुछ 5 लोगों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

शिनाता सांघा: ब्रिटिश-इंडियन शिनाता सांघा एक ट्रांसजेंडर मॉडल हैं। वह 2006 में मिस ग्लैमर क्वीन यूनाइटेड किंगडम भी रह चुकी हैं।

नोंग पोय: पुरूष से ट्रांसजेंडर महिला बनने वाली नोंग पोय आज एक फेमस मॉडल बन चुकी हैं। इन्होने 17 साल की उम्र में अपना जेंडर चेंज करवाया था।

बॉबी: बॉबी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकी हैं। जेंडर चेंज करने वाली बॉबी का नाम औरत बनने से पहले ‘लिम्का बुक्स ऑफ रिकार्ड्स’ में भी दर्ज हो चुका है।

गौरी अरोरा: गौरी अरोरा बनने वाले गौरव को बचपन से ही लड़कियों की तरह कपड़े पहनने और उनके जैसा बर्ताव करना अच्छा लगता था। गौरी अरोड़ा टीवी शो ‘स्प्लिट्सविला’ में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ में भी हिस्सा लिया था।

निक्की चावला: दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली निक्की दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह कभी मर्द हुआ करती थी। 2009 में जेंडर करवा कर टॉप मॉडल्स बन गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH