IANS News

राष्ट्रमंडल खेल (पैरा-भारोत्तोलन) : पदक से चूकीं सकीना

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)| भारत की पैरा-भारोत्तोलक सकीना खातून यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को छठे दिन महिलाओं की पैरा-भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक जीतने से चूक गईं। सकीना को इस स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल हुआ। उन्हें 93.2 अंक हासिल हुए।

सकीना ने पहले प्रयास में 82 किलोग्राम का भार उठाने में सफलता हासिल की, लेकिन अपने दूसरे और तीसरे प्रयास में असफल रहीं।

इस स्पर्धा में नाईजीरिया की एश्थर ओयेमा ने 141.6 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही उन्होंने इस स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड भी कायम किया है।

एश्थर की हमवतन लूसी एजिके ने 134.1 अंक हासिल करते हुए रजत पदक जीता। इंग्लैंड की जोए न्यूसन ने 106.1 अंक हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

=>
=>
loading...